सैन फ्रांसिस्को : अपने प्लेटफार्म पर बेहतर और अर्थवान सामग्री को बढ़ावा देने के लिए फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो मैसेजिंग एप इंस्टाग्राम पोस्ट्स के ‘लाइक’ की गिनती को छिपाने की योजना पर काम कर रहा है। टेकक्रंच की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिवर्स इंजीनियर जेन मंचुन वोंग ने इस फीचर पर सबसे पहले गौर किया, जिसका फिलहाल आंतरिक परीक्षण चल रहा है। वर्तमान में इस फीचर से केवल संबंधित यूजर को नहीं दिखेगा कि उसके पोस्ट्स को कितने ‘लाइक’ मिले हैं।
यह कदम एप पर प्रतिस्पर्धा से जुड़ी नफरत को कम कर सकता है और क्रिएटर्स को प्रामाणिक चीजों को पोस्ट करने के लिए उत्साहित करेगा, न कि हर कोई उसे लाइक करे, ऐसी चीजें पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित हो। इस रिपोर्ट में इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि हम चाहते हैं कि आपके फॉलोवर क्या साझा करते हैं, आप उस पर ध्यान दें, न कि आपके पोस्ट कितना लाइक बटोरतें हैं उस पर ध्यान दें। इंस्टाग्राम पर दवाब घटाने के तरीके तलाशना एक ऐसी चीज है, जिस पर हम हमेशा काम करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



