सैन फ्रांसिस्को : अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसी आधारित लेन-देन के लिए फेसबुक अपना बिटकॉइन लांच करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। फेसबुक के 2.38 अरब यूजर्स हैं। द वाल स्ट्रीट जर्नल में शुक्रवार को प्रकाशित एक रपट के अनुसार, फेसबुक इसके लिए दर्जनों वित्तीय कंपनियों और ऑनलाइन मर्चेट्स को भर्ती कर रहा है।
क्रिप्टोकरंसी आधारित सिस्टम का उपयोग बिटकॉइन की तरह डिजिटल कॉइन के रूप में होगा। फेसबुक ने कहा है कि वह ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी की ताकत का उपयोग करने के तरीके खोज रहा है। हार्वर्ड के विधि प्रोफेसर जोनाथन ज्रिटैन को फरवरी में दिए साक्षात्कार में फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि वह फेसबुक को ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी में प्रवेश कराने के लिए दिलचस्पी ले रहे हैं।
जुकरबर्ग ने ज्रिटैन से कहा था कि मैं डीसेंट्रलाइज्ड या ब्लॉकचेन प्रमाणिकता के बारे में सोच रहा हूं। मैंने हालांकि इसे करने का तरीका नहीं निकाला है, लेकिन यह प्रमाणिकता जैसा है और मूल रूप से आपकी जानकारियां और विभिन्न सेवाएं पा रहा है। उनके अनुसार, ब्लॉकचेन यूजर्स को थर्डपार्टी एप्स का उपयोग करने के लिए और ज्यादा सशक्त बना सकता है। फेसबुक ने अपने वरिष्ठ इंजीनियरों में से एक इवान चेंग को अपने हाल ही में लांच ब्लॉकचेन विभाग के डायरेक्टर ऑफ इंजीनियरिंग्स के तौर पर प्रोन्नत किया है।


Download Android App
Download iOS App



