सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने एक वीडियो ऐप ‘लासो’ लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता विशेष इफेक्ट व फिल्टर के साथ लघु प्रारूप की वीडियो बना और साझा कर सकेंगे। फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर एंडी हुआंग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि फेसबुक का नया लघु प्रारूप वीडियो ऐप लासो अब अमेरिका में उपलब्ध है।
वीडियो संपादन टूल से लैस यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी वीडियो में टेक्सट के साथ-साथ संगीत लगाने की इजाजत देगा। सोशल नेटवर्किं ग दिग्गज ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के ऐप को शातिंनुमा माहौल में लॉन्च करने का फैसला किया था। सीएनईटी ने फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से शुक्रवार को कहा, लघु प्रारूप की मनोरंजन वीडियो के लिए लासो एक नया ऐप है।
हम यहां इसकी संभावना को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम लोगों व वीडियो बनाने वालों से फीडबैक भी लेंगे। ऐप पर सभी प्रोफाइल व वीडियो सार्वजनिक होंगे।


Download Android App
Download iOS App



