विजयवाड़ा : बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शनिवार को यहां अपना स्थानीय कार्यालय खोला। सेबी ने निवेशकों तथा दलालों के लिये भौतिक उपलब्धता को विस्तृत करने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। यह नया कार्यालय पूरे आंध्र प्रदेश राज्य का न्यायाधिकार क्षेत्र देखेगा। पड़ोसी राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पहले से ही सेबी का स्थानीय कार्यालय है।
SEBI ने नये कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा करते हुए बयान में कहा कि विजयवाड़ा कार्यालय के क्रियाकलापों में सूचीबद्ध कंपनियों एवं दलालों के खिलाफ निवेशकों की चिंताओं के निवारण की सुविधा शामिल होगी। इसके अलावा इसमें निवेश की जागरूकता बढ़ाना तथा राज्य में वित्तीय साक्षरता भी शामिल होगी।
मुंबई में मुख्यालय के अलावा SEBI के नयी दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इनके अलावा बेंगलुरू, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, रांची, चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, जयपुर, इंदौर, रायपुर, पणजी, शिमला और जम्मू में इसके स्थानीय कार्यालय भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



