सान फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक उपयोक्ताओं की जानकारियों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाली मैसेजिंग सेवा पर ध्यान देने की शुरुआत करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने यह जानकारी दी। जुकरबर्ग ने वादा किया कि फेसबुक इस तरीके की मैसेजिंग सेवा शुरू करेगी जो पूरी तरह इनक्रिप्टेड होगी।
इसमें इस तरह की सुरक्षा दी जाएगी कि उपयोक्ताओं की बातचीत को फेसबुक भी नहीं पढ़ सकेगा। हालांकि उन्होंने न्यूजफीड और ग्रुप आधारित सेवाओं या इंस्टाग्राम में किसी तरह के बदलाव का संकेत नहीं दिया। जुकरबर्ग ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस से एक साक्षात्कार में कहा कि यह ऐसा नहीं है कि अन्य सार्वजनिक सेवाएं बंद हो जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App




