नई दिल्ली : सरकार ने चीनी मिलों को बैंक कर्ज पर 2,790 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता देने को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
समिति इससे पहले जून 2018 में भी 1,332 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता को मंजूरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने में चीनी मिलों की वित्तीय मदद करने की योजना के तहत बैंकों द्वारा मिलों को 12,900 करोड़ रुपये का कर्ज दिये जाने पर यह ब्याज सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।


Download Android App
Download iOS App




