नई दिल्ली : पांच युवाओं का एक समूह भारतीय सौर उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के क्रियान्वयन के विचार को लेकर नीति आयोग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हैकाथन का विजेता बना है। ब्लॉकचेन एक आधुनिक प्रौद्योगिकी है जो बड़ी सूचनाओं का प्रबंधन करने में डिजिटल तथा विकेंद्रित तरीके का पालन करता है। विजेताओं ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा हैकाथन था। इसमें ऑनलाइन चरण में 1,800 भागीदारों ने भाग लिया और तीन-चार अगस्त को हैदराबाद में हुए मुख्य कार्यक्रम में 60 टीमों ने भाग लिया।
LPG सब्सिडी की जगह कुकिंग सब्सिडी पर काम कर रहा है नीति आयोग
टीम उनर्जिया नाम से इस समूह ने हैकाथन के दौरान सौर ऊर्जा उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस टीम में हैदराबाद के फरहान अहमद, कोलकाता के मनन मेहता, चिली के एस्तेबान मिनो, चेन्नई के प्रोजल गुप्ता और मुंबई के अभिषेक पिल्लई शामिल रहे।


Download Android App
Download iOS App



