Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून के इंतिम सप्ताह में 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर हो गया है। बता दें यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने शुक्रवार दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था।
Highlights
- देश के अर्थव्यवस्था मकी अच्छी खबर
- देश क खजाने में 82 करोड़ डॉलर उछाल
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी
देश की अर्थव्यवस्था में एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) 21 जून को खत्म हुए सप्ताह में 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
FCA में 10.6 करोड़ डॉलर की गिरावट
RBI के आंकड़ों के अनुसार 21 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 10.6 करोड़ डॉलर घटकर 574.13 अरब डॉलर रही। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी करेंसी में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में इजाफा
RBI का कहना है कि, रिपोर्टिंग वीक के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 98.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.96 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDR) विशेष आहरण अधिकार 5.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.05 अरब डॉलर रहा. रिजर्व बैंक के मुताबिक रिपोर्टिंग वीक में इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) के पास भारत की रिजर्व पोजीशन 90 लाख डॉलर घटकर 4.57 अरब डॉलर रह गई।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App






