सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, सिल्वर ₹2500 तो गोल्ड ने ऐसे बदला मिजाज, देखें लटेस्ट रेट

Summary :

Gold Silver Price Fall: एक बार फिर मंगलवार को सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू बाजार तक, दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं। एमसीएक्स पर जहां सोना करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा, वहीं चांदी का भाव लगभग 2500 रुपये तक गिर गया। आइए जानते हैं अब सोना और चांदी के ताजा रेट क्या हैं। Gold Silver Price Fall: चांदी की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट मंगलवार को चांदी के भाव में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का दाम घटकर…

Gold Silver Price Fall: एक बार फिर मंगलवार को सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू बाजार तक, दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं। एमसीएक्स पर जहां सोना करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा, वहीं चांदी का भाव लगभग 2500 रुपये तक गिर गया। आइए जानते हैं अब सोना और चांदी के ताजा रेट क्या हैं।

Gold Silver Price Fall: चांदी की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट

मंगलवार को चांदी के भाव में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का दाम घटकर ₹1,47,602 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह भाव ₹1,50,150 प्रति किलो था। यानि कि चांदी शुरुआती कारोबार में ₹2500 से ज्यादा सस्ती हो गई थी। हालांकि, कारोबार के आगे बढ़ने के साथ थोड़ी रिकवरी जरूर हुई, लेकिन शाम 5 बजे तक भी यह ₹1,48,343 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। यानी दिनभर में चांदी करीब ₹1800 रुपये गिर गई।

Gold Silver Price Fall

Gold Silver Price Fall, (source: social media)

Gold Silver New Rates: सोना भी हुआ सस्ता

सोने की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट आई। एमसीएक्स पर दिसंबर एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹487 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,20,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह दर ₹1,21,415 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। शुरुआती घंटों में तो सोना और भी ज्यादा गिरा और ₹1,19,801 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यानी इंट्रा-डे में सोने की कीमत ₹1,614 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे गई थी।

Gold Silver Price Fall,
Gold Silver Price Fall, (source: social media)

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में भी सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, देशभर के खुदरा बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में कमी आई है। सोमवार को जहां 24 कैरेट सोना ₹1,20,777 प्रति 10 ग्राम था, वहीं मंगलवार को यह घटकर ₹1,20,419 रुपये रह गया। यानी सोना करीब ₹358 रुपये सस्ता हुआ।

वहीं चांदी के दाम में और भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 1 किलो चांदी का रेट ₹1,49,300 रुपये था, जो मंगलवार को घटकर ₹1,46,150 रुपये रह गया। यानी चांदी की कीमत ₹3,150 रुपये प्रति किलो कम हुई। हालांकि ध्यान दें कि ये रेट बेंचमार्क होते हैं, जब ग्राहक ज्वेलरी की खरीद करते हैं तो इन पर GST और मेकिंग चार्ज भी अलग से देना पड़ता है।

Gold Silver Price Fall,
Gold Silver Price Fall, (source: social media)

दो हफ्तों से जारी है गिरावट का सिलसिला

पिछले दो हफ्तों से सोना और चांदी के रेट में लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है। बीच में कुछ दिनों के लिए मामूली बढ़त जरूर देखने को मिली थी, लेकिन कुल मिलाकर कीमतों में कमी ही आई है।एमसीएक्स पर सोने का अब तक का उच्चतम स्तर ₹1,32,821 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। मौजूदा रेट के अनुसार, सोना अपने हाई से लगभग ₹11,893 रुपये सस्ता चल रहा है। इसी तरह चांदी का उच्चतम स्तर ₹1,72,398 रुपये प्रति किलो था, जो अब करीब ₹24,055 रुपये कम पर ट्रेड कर रही है।

यह भी देखें: मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग की शर्तों पर लगाई मुहर, 5000000 से अधिक कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।