मुम्बई : सर्च इंजन गूगल ने लक्षणों के आधार पर बीमारियों की पहचान आसान करने और उसके सर्च की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सिम्प्टम सर्च’ फीचर को भारत में पेश किया। इस फीचर के जरिये यूजर्स अब अपने मोबाइल पर लक्षणों से जुड़े गुणवत्तापूर्ण जानकारी पा सकेंगे। इस फीचर में आम तौर पर सर्च किये जाने वाले लक्षणों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध होंगी।
अगर कोई यूजर खांसी और दर्द के लक्षण को सर्च करेगा तो उसे उससे संबंधित बीमारियों जैसे कॉमन कोल्ड, ब्रोनकाइटिस, फ्लू, निमोनिया और सीने के संक्रमण की सूची दिखायी देगी। इस फीचर को भारत के अनुकूल बनाने के लिए गूगल ने एक डॉक्टरों की टीम के साथ काम किया। नया फीचर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में एंड्राएड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



