एंड्रॉएड क्यू में कार क्रैश डिटेक्शन का परीक्षण कर रहा गूगल

Summary :

सहारा ले सकती है, लेकिन फिर भी यह डिटेक्शन पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है। कंपनी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इसके झूठे संकेत न्यूनतम हैं। 

गूगल ‘एंड्रॉएड क्यू’ ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर ‘पिक्सल फोन्स’ के लिए ‘ऑटोमेटिक कार क्रैश डिटेक्शन’ का परीक्षण कर रहा है।एक्सडीए डेवलपर्स ने यह जानकारी दी। ‘एंड्रॉएड क्यू बीटा 3’ में ‘सेफ्टी हब’ नाम का एक नया गूगल एप है। इसका पैकेज नाम ‘कॉमडॉटगूगलडॉटएंड्रॉएडडॉटएप्सडॉटसेफ्टीहब’ है।

रविवार रात प्रकाशित हुई रिपोर्ट के अनुसार, ‘इस एप की कार्यक्षमता पिक्सल-एक्सक्लूजिव है, जैसा कि इसकी घोषणा करते समय दिखाया गया।’ यद्यपि यह एक कार दुर्घटना का ऑटोमेटिक डिटेक्शन करता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह होगा कैसे। रिपोर्ट में लिखा है कि प्रौद्योगिकी कंपनी इसके लिए एक्सेलेरोमीटर और माइक्रोफोन से ली हुई जानकारी का सहारा ले सकती है, लेकिन फिर भी यह डिटेक्शन पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है। कंपनी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इसके झूठे संकेत न्यूनतम हैं।

Desk Team