नयी दिल्ली : जीएसटी परिषद अगले शुक्रवार (20 सितंबर) को कार से लेकर बिस्कुट जैसे उत्पादों के बाजार में नरमी को देखते हुए इन पर माल एवं सेवा कर ( जीएसटी) का भार कम किए जाने की मांगों पर विचार करेगी। प रिषद को साथ में राजस्व की स्थिति को भी ध्यान में रखेगी क्योंकि जीएसटी दरों में कटौती का सीधा असर राज्यों की आय पर होगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह बात कही।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की बैठक 20 सितंबर में गोवा में होगी। इसमें राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अर्थव्यवस्था में सुस्ती को दूर करने के लिए विभिन्न उद्योग जीएसटी में कटौती की मांग कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि आर्थिक सुस्ती के मद्देनजर बिस्कुट से लेकर वाहन उद्योग और एफएमसीजी (रोजमर्रा उपभोग की वस्तु बनाने वाली कंपनी) से लेकर होटल क्षेत्र ने जीएसटी दरों में कटौती की मांग की है। उनकी ओर से तर्क दिया जा रहा है कि घरेलू मांग और खपत को बढ़ाने के लिए जीएसटी दरों में कटौती की जाए।


Download Android App
Download iOS App



