IIT कानपुर के पूर्व छात्र और टेक एंटरप्रेन्योर सिद्धार्थ सक्सेना को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इसके पीछे का कारण उनका हाल ही में के इंटरव्यू के दौरान दिया गया बयान। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक दिन में 8 मिलियन डॉलर (करीब 76 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अब उनके बारे में और उनकी सफलता की कहानी को जानने के लिए इच्छुक है। आइए जानते हैं इस खबर में विस्तार से।
बता दें कि कंटेंट क्रिएटर विराज अला को दिए गए इंटरव्यू में सिद्धार्थ सक्सेना ने अपनी पढ़ाई और करियर के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री ली है, जो देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक माना जाता है। यहां एडमिशन लेना बेहद ही कठिन होता है।
एक दिन में 76 करोड़ रुपये कमाने का दावा
वहीं रैपिड फायर राउंड के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि IIT कानपुर के बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स में एडमिशन लेना हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन से करीब 20 गुना ज्यादा मुश्किल है। दरअसल, IIT कानपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग में सीमित सीटें होती हैं और यहां एंट्री के लिए JEE एडवांस्ड में बहुत अच्छी 280 रैंक (ओपन कैटेगरी ) लानी पड़ती है। इसी वजह से इसे देश के सबसे कठिन एडमिशन में गिना जाता है। बता दें कि भारत सरकार की NIRF रैंकिंग में देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में IIT कानपुर चौथे स्थान पर है। वहीं ओवरऑल कैटेगरी में यह 5वें स्थान पर है।
वहीं जब उनसे इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा कितनी कमाई की, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इससे भी बड़ी बात बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक ही दिन में 8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 76 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या आप उसी दिन करोड़पति बन गए थे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा ही समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 26 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए हैं।
कई बड़ी कंपनियों में किया काम
सिद्धार्थ सक्सेना ने साल 2019 में IIT कानपुर से इंजीनियरिंग पूरी की। पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्होंने कई बड़ी कंपनियों और संस्थानों में काम किया। उन्होंने Envestnet में रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंटर्न के रूप में शुरुआत की। इसके बाद Yodlee, Wadhwani AI और फिनलैंड की Aalto University में रिसर्च से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। बाद में कनाडा की Jumio Corporation में मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में भी अपनी सर्विस दी। इन सभी अनुभवों ने उनके करियर पर चार चांद लगा दिए।
वहीं साल 2022 में सिद्धार्थ सक्सेना ने अपने IIT कानपुर के साथियों प्रत्युष राय और सिरसेंदु सरकार के साथ मिलकर Merlin नाम का स्टार्टअप शुरू किया। Merlin एक AI बेस्ड Chrome एक्सटेंशन है, जो यूजर्स को ChatGPT जैसी सर्विस देता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टार्टअप की वैल्यू करीब 50 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके अलावा सिद्धार्थ Thine नाम की कंपनी के भी को फाउन्डर हैं।
कभी नहीं सोचा था इतनी बड़ी सफलता मिलेगी
इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने स्टार्टअप की दुनिया को लेकर अपनी थिंकिंग शेयर की। उन्होंने कहा कि भारत में कई लोग ऐसे माहौल में बड़े होते हैं, जहां संसाधनों की कमी रहती है। इसी वजह से वे अक्सर रिस्क लेने से बचते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि बड़ी सफलता पाने के लिए “Abundance Mindset” यानी अवसरों को पहचानने और नए प्रेक्टिकल करने की सोच जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बड़ा करना चाहता है, तो उसे असफल होने के डर से बाहर निकलकर रिक्स लेना पड़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि उनका बचपन साधारण माहौल में बीता और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह इतनी बड़ी सफलता हासिल करेंगे। वहीं जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर ऐसा कभी सोचा था, तो उन्होंने साफ शब्दों में इनकार कर दिया।























