Induction Cooktop Shares Today: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग के बाद कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिला है। इसी बीच भारत के कई राज्यों में LPG की किल्लत सामने आई है और सप्लाई ठप होने के बाद होटल में ताले लग गए है।
वहीं LPG गैस सिलेंडर की कमी के कारण अब इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है और सेल भी अधिक हो रही है जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक हो गए है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स पर लगभ 20 गुना तक मांग बढ़ गई है। साथ ही इंडक्शन बनाने वाली कंपनी के शेयरों में भी उछाल दर्ज किया गया है।
इंडक्शन स्टोव की खरीददारी हुई तेज
खाडी देशों में जंग की आग अब रसोई तक पहुंच गई है और गैस की सप्लाई कई राज्यों में ठप हो गई है जिससे लोग अब तेजी से इंडक्शन स्टोव की खरीददारी कर रहे है और ई-कॉमर्स पर छूट भी मिल रही है। Blinkit, Swiggy, Zepto समेत कई प्लेटफॉर्मस पर भारी छूट मिल रही है जिसे स्टॉक्स भी जल्दी खत्म हो रहा है। वहीं अन्य दिनों की तुलना में सेल भी लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है और माना जा रहा है कि यह मांग अभी और बढ़ सकती है।
Induction Cooktop Shares Today: शेयरों में भी भारी उछाल
- सेल बढ़ने के साथ ही शेयरों में भी भारी उछाल आया है। बता दें कि शेयर बाजार में इंडक्शन स्टोव बनाने वाली कंपनी के शेयर में उछाल दर्ज किया गया है।
- TTK Prestige के शेयर में लगभग 14 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था और यह 499 रुपये पर खुलने के बाद 555 पर ट्रेड कर रहा था।
- Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर में लगभग 3 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था और यह 610 रुपये पर खुलने के बाद 625 पर ट्रेड कर रहा था।
- Bajaj Electricals Ltd के शेयर में लगभग 2 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था लेकिन अभी गिरावट का दौर जारी है।




















