रसोई तक पहुंची जंग की आग, ₹115 रुपये का उछाल, अभी और महंगा होगा LPG सिलेंडर? जानें कितना पड़ेगा असर

LPG Price Hike Impact on India

LPG Price Hike Impact on India: मिडिल ईस्ट में जंग की आग के बाद मंहगाई का करारा झटका लगा है। अब घरेलू गैस पर खाना पकाना महंगा हो गया है। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 7 मार्च से बढ़ोतरी की गई है और देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे कारोबार प्रभावित हुए हैं।

LPG Price Hike Impact on India: घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत

LPG Price Hike Impact on India
Price Hike Impact on Food (Source: Social Media)

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह बढ़ोतरी व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों पर भी लागू होती है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में यह कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। इसी तरह, कोलकाता में यह कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

Domestic LPG Cylinder Price Hike: अप्रैल 2025 से बदलाव नहीं हुआ था

Domestic LPG cylinder price hike
Domestic LPG Cylinder Price Hike (Source: Social Media)

इससे पहले, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अप्रैल 2025 से बदलाव नहीं हुआ था और दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाली दर 853 रुपये थी। नए संशोधन घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उन व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी को दर्शाता है जो दैनिक कार्यों के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं। कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से बिजनेस पर असर पडेगा क्योंकि इनका प्रयोग होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कार्यकर्मों में किया जाता है।

LPG Gas Stock in India: 90 प्रतिशत गैस  ईरान के होमुर्ज जलडमरू मार्ग से

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले ही आश्वासन दिया था कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि भारत में 80 से 90 प्रतिशत गैस  ईरान के होमुर्ज जलडमरू मार्ग से सप्लाई होता है लेकिन तनाव के बीच सप्लाई प्रभावित हुई है और दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि भारत के पास सिर्फ 12 दिनों का एलपीजी गैस का स्टॉक बाकी है।

ALSO READ: आम आदमी को बड़ा झटका, जंग के बीच घरेलू LPG महंगा; दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर हुआ ₹913

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।