गुजरात में Maruti Suzuki का मेगा प्लान, ₹5000 करोड़ की Investment से ऑटो इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार! खुलेंगे रोजगार के रास्ते

Summary :

Maruti Suzuki Gujarat Investment: Maruti Suzuki इंडिया ने गुजरात में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ने गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) से जमीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जमीन खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित है, जहां भविष्य में नए प्लांट और उत्पादन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पूरे सौदे के लिए करीब 4,960 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Maruti Suzuki Gujarat Investment: कहां और किस लिए होगा विस्तार कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि इस जमीन का इस्तेमाल वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के…

Maruti Suzuki Gujarat Investment: Maruti Suzuki इंडिया ने गुजरात में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के बोर्ड ने गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) से जमीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जमीन खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित है, जहां भविष्य में नए प्लांट और उत्पादन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पूरे सौदे के लिए करीब 4,960 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Maruti Suzuki Gujarat Investment: कहां और किस लिए होगा विस्तार

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि इस जमीन का इस्तेमाल वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। यहां करीब 10 लाख गाड़ियों के सालाना उत्पादन की अतिरिक्त क्षमता विकसित करने की योजना है। फिलहाल यह राशि जमीन अधिग्रहण, विकास कार्य और शुरुआती गतिविधियों के लिए मंजूर की गई है। जैसे-जैसे उत्पादन क्षमता को चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा, वैसे-वैसे कुल निवेश को अंतिम रूप देकर बोर्ड से अलग-अलग मंजूरी ली जाएगी।

Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)
Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)

Maruti Suzuki Gujarat Plant: फंडिंग का तरीका

मारुति सुजुकी ने साफ किया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा कंपनी की आंतरिक कमाई और बाहरी कर्ज, दोनों स्रोतों से जुटाया जाएगा। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर संतुलित असर पड़ेगा और विस्तार योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)
Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)

Maruti Suzuki Expansion: मौजूदा उत्पादन क्षमता और उसका पूरा इस्तेमाल

वर्तमान में मारुति सुजुकी के गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और हंसलपुर में प्लांट हैं। इन सभी को मिलाकर कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 24 लाख यूनिट प्रति वर्ष है, जिसे जरूरत पड़ने पर 26 लाख यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड की वे इकाइयां भी शामिल हैं, जिनका अब मारुति सुजुकी इंडिया में विलय हो चुका है। कंपनी के अनुसार, मौजूदा क्षमता का लगभग पूरा उपयोग हो रहा है।

Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)
Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)

2025 में रिकॉर्ड उत्पादन

साल 2025 मारुति सुजुकी के लिए ऐतिहासिक रहा। कंपनी ने इस साल 22.55 लाख से ज्यादा गाड़ियों का उत्पादन किया, जो किसी भी कैलेंडर वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह लगातार दूसरा साल है जब कंपनी ने सालाना उत्पादन में 20 लाख यूनिट का आंकड़ा पार किया है। इस उत्पादन में घरेलू बाजार के लिए गाड़ियां, निर्यात और अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों को सप्लाई की जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं।

निर्यात में भी जबरदस्त बढ़त

मारुति सुजुकी इंडिया ने 2025 में करीब 3.95 लाख गाड़ियों का निर्यात किया। यह अब तक का सबसे ऊंचा सालाना निर्यात है और 2024 की तुलना में करीब 21 प्रतिशत ज्यादा है। इससे भारत को एक मजबूत ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पहचान मिल रही है।

Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)
Maruti Suzuki Gujarat Investment (Photo: Social media)

भविष्य की योजना और CEO का बयान

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि ज्यादा स्थानीय उत्पादन से कंपनी को बड़े पैमाने पर काम करने में मदद मिली है। साथ ही भारत का ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना हुआ है। घरेलू बाजार में 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी आने वाले समय में अपनी कुल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर सालाना 40 लाख यूनिट (4 मिलियन) करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Skoda Kylaq vs Maruti Suzuki Brezza: Design, Engine और Features में कौन-सी कॉम्पैक्ट SUV है आपके लिए बेस्ट?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।