नई दिल्ली : बारीक चावल में ग्राहकी कमजोर होने से 50/100 रुपए का मंदा आ गया। हालांकि धान की आवक मंडियों में कल की अपेक्षा आज कुछ कमजोर रही, लेकिन राइस मिलों द्वारा कारटेल बना लिये जाने से 3100 रुपए से ऊपर का व्यापार 1121 धान का थोक में नहीं हुआ। बढिय़ा माल तरावड़ी लाइन में एक राइस मिल ने 3200 रुपए तक खरीद की।
आवक में कमी को देखकर यहां से फिर तेजी लगने लगी है। इसके अलावा गेेहूं भी चित्रकूट लाइन से आावक बढ़ जाने से 10 रुपए नीचे आ गया। वहीं दलहनों में मसूर व चने पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगने की अफवाह से 100/150 रुपए उक्त दोनों दलहनों में तेजी आ गयी। जबकि उड़द 50 रुपए और टूट गया। चीनी में भी 5/10 रुपए का और मंदा आ गया। जबकि खाद्य तेलों के भाव टिके रहे। तेल बिनौला 50 रुपए सुर्ख बोला गया।


Download Android App
Download iOS App



