सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर घाटा कम होकर 730.64 करोड़ रुपये रहा। कर्मचारियों को दिये जाने वाले वेतन और अन्य लाभ में कमी से कंपनी का घाटा कम हुआ है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2016-17 की इसी तिमाही में कंपनी को 768.32 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कर्मचारियों को दिया जाने वाला पारितोषिक और लाभ आलोच्य तिमाही में 623.19 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2016-17 की इसी तिमाही में 699 करोड़ रुपये । कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब नौ प्रतिशत घटकर 791.1 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 870.98 करोड़ रुपये थी।
MTNL का दूसरी तिमाही में 731 करोड़ रुपये का नुकसान
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



