New GST Rates: टैक्स में 18% की राहत से मिडिल क्लास की होगी चांदी! सस्ती होंगी ये कारें!

Summary :

New GST Rates: केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। हाल ही में गठित मंत्री समूह (GoM) की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि मौजूदा चार टैक्स स्लैब को घटाकर केवल दो मुख्य स्लैब रखे जाएंगे। इस प्रस्ताव को सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने समर्थन दिया है। जिसका फायदा त्योहारी सीजन में मिडल क्लास के लोगों को मिल सकता है। Changes In Tax Slab: अब 12% और 28% के स्लैब होंगे खत्म मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल जीएसटी के चार प्रमुख स्लैब हैं –…

New GST Rates: केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। हाल ही में गठित मंत्री समूह (GoM) की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि मौजूदा चार टैक्स स्लैब को घटाकर केवल दो मुख्य स्लैब रखे जाएंगे। इस प्रस्ताव को सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने समर्थन दिया है। जिसका फायदा त्योहारी सीजन में मिडल क्लास के लोगों को मिल सकता है।

Changes In Tax Slab: अब 12% और 28% के स्लैब होंगे खत्म

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल जीएसटी के चार प्रमुख स्लैब हैं – 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन अब सरकार इन्हें कम करके सिर्फ 5% और 18% रखने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि 12% और 28% वाले स्लैब को हटा दिया जाएगा।

GST 2.0 New Car Price: दिवाली में कार खरीदना बेहद फायदेमंद

त्योहारी सीजन के आते ही कार की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में सरकार की ओर से हाल ही में लिए गए GST में कटौती के फैसले से मिडिल क्लास के लोगों को कार खरीदने पर बेहद फायदा मिल सकता है। अगर आप भी नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो दिवाली तक रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अभी कारों पर 28% GST और बड़ी या लग्जरी गाड़ियों पर अतिरिक्त कंपनसेशन सेस भी लगता है। इसका असर कार की कुल कीमत पर सीधे पड़ता है।

यहां हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 4 पॉपुलर कारों पर लगने वाले टैक्स और ऑन-रोड कीमत की जानकारी देंगे।

टैक्स स्लैब घटने से सस्ती हो जाएंगी ये कारें

1. Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

यह कार भारत में सबसे सस्ती और भरोसेमंद कारों में मानी जाती है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम और इंजन 1200cc से कम है, इसलिए यह छोटी कारों में आती है।

  • एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली): 4.23 लाख रुपए
  • कंपनी लागत: 3.27 लाख रुपए
  • GST (28%) + सेस (1%): 95,731रुपए
  • RTO टैक्स: 36,440 रुपए
  • इंश्योरेंस: 25,251 रुपए
  • FASTag: 850 रुपए
  • ऑन-रोड कीमत: करीब 4.85 लाख रुपए
  • अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहक को करीब 30,000 रुपए की बचत हो सकती है।

2. Hyundai Creta

. Hyundai Creta
. Hyundai Creta

यह SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में है। इस पर 28% GST और 22% सेस यानी कुल 50% टैक्स लगता है।

  • एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली): 11.10 लाख रुपए
  • कंपनी लागत: 7.40 लाख रुपए
  • GST + सेस: 3.70 लाख रुपए
  • RTO टैक्स: 1.21 लाख रुपए
  • इंश्योरेंस: 47,849 रुपए
  • अन्य शुल्क: 12,159 रुपए
  • ऑन-रोड कीमत: करीब ₹12.92 लाख
  • अगर GST घटा, तो ग्राहक को 53,000 रुपए तक की राहत मिल सकती है।

3. Mahindra Scorpio N Z2

Mahindra Scorpio N Z2
Mahindra Scorpio N Z2

Scorpio N Z2 एक पावरफुल SUV है और इस पर भी 50% टैक्स (28% GST + 22% सेस) लगता है।

  • एक्स-शोरूम कीमत: 13.99 लाख रुपए
  • कंपनी लागत: 9.32 लाख रुपए
  • GST + सेस: 4.66 लाख रूपए
  • RTO टैक्स: 1.51 लाख रूपए
  • इंश्योरेंस: 85,409 रूपए
  • अन्य शुल्क: 14,492 रूपए
  • ऑन-रोड कीमत: करीब 16.23 लाख रूपए
  • GST कम होने से ग्राहक को 67,000 रूपए तक का फायदा मिल सकता है।

4. Toyota Fortuner

Toyota Fortuner
Toyota Fortuner

इस फुल-साइज SUV पर सबसे ज्यादा टैक्स लगता है, जिससे इसकी कीमत बहुत बढ़ जाती है।

  • एक्स-शोरूम कीमत: 36.05 लाख रूपए
  • कंपनी लागत: 24.03 लाख रूपए
  • GST + सेस: 12.01 लाख रूपए
  • RTO टैक्स: 3.60 लाख रूपए
  • इंश्योरेंस: 1.78 लाख रूपए
  • अन्य शुल्क: 36,450 रूपए
  • ऑन-रोड कीमत: 41.80 लाख रूपए
  • अगर टैक्स घटा, तो 1.61 लाख रूपए तक की बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें: GST में बड़ा बदलाव! 12% और 28% स्लैब पर नई दरें तय, आपकी जेब पर क्या होगा असर?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।