पति को खिलाती थी नींद की गोलियां, प्रेमी ड्राइवर संग मिलकर किया बड़ा कांड, भाई ने खोले राज तो दंग रह गई पुलिस

Summary :

Assam Cachar Husband Murder Case: असम के कछार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कंपा जाएगी। यहां एक 28 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने पति को खाने में नींद की बहुत सारी गोलियां दे दीं, जिससे युवक की मौत हो गई। फ़िलहाल, मृतक के भाई ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के मद्देनजर…

Assam Cachar Husband Murder Case: असम के कछार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कंपा जाएगी। यहां एक 28 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने पति को खाने में नींद की बहुत सारी गोलियां दे दीं, जिससे युवक की मौत हो गई। फ़िलहाल, मृतक के भाई ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के मद्देनजर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Assam Murder Case

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान 38 वर्षीय इमरान हुसैन बरभुइया के रूप में हुई है, जो हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव जीतकर राजनगर-खुलीछड़ा पंचायत के अध्यक्ष बने थे। उनकी मृत्यु 11 अगस्त को हुई थी, जिसे परिवार ने प्रारंभ में हार्ट अटैक बताया था। अगले दिन, 12 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, मृतक के भाई नजीब बरभुइया को इस मृत्यु पर संदेह हुआ, जिसके चलते उन्होंने 20 अगस्त को ढोलाई थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आज, 22 अगस्त को शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Assam Husband Wife Murder News

Assam Cachar Husband Murder Case
Assam Cachar Husband Murder Case

ढोलाई थाना प्रभारी कुलेंद्र हुझुरी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सिलचर पुलिस को सौंपी गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने मृतक इमरान की पत्नी, 28 वर्षीय रीना बेगम, और उसके ड्राइवर, 33 वर्षीय बशीरुज्जमान लश्कर उर्फ बिजू को गिरफ्तार किया है।

भाई ने खोले सारे राज

Assam Cachar Husband Murder Case
Assam Cachar Husband Murder Case

मृतक के भाई का आरोप है कि रीना और बीजू के बीच अवैध संबंध थे। हत्या वाली रात, यानी 11 अगस्त को, बीजू ने रीना को नींद की गोलियां दीं, जिन्हें रीना ने अपने पति के खाने में मिला दिया। दवा के ओवरडोज़ से इमरान की घर पर ही मौत हो गई। इसके बाद रीना ने परिवार को बताया कि इमरान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, इमरान की मौत के पाँचवें दिन रीना ने अपने ससुराल वालों से संपत्ति में हिस्सा मांगा। इससे परिवार का शक सच में बदल गया।

इस आधार पर कार्रवाई

Assam Cachar Husband Murder Case
Assam Cachar Husband Murder Case

मृतक का भाई नजीब और उसके दोस्तों ने जब इस मामले की चुपचाप तहकीकात की, तो पता चला कि रीना और बिजू के बीच वॉट्सऐप पर बातचीत हुई थी, जिसकी चैट्स भी सामने आईं। एक संदेश में रीना ने लिखा था, “अब तक तो शव कब्र में सड़ चुका होगा, चिंता मत करो।” इन मैसेजों से न सिर्फ हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ, बल्कि विदेश भागने की योजना का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो बिजू ने पूरा सच कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें :शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी ने पति का काट दिया…, लगे 7 टाके, गांव में मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।