बेंगलरु: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने श्री सलिल एस पारेख को अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल की आज यहां हुयी बैठक के जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि श्री पारेख की नियुक्त दो जनवरी 2018से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गयी है। श्री पारेख का दुनिया भर में आईटी क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है।
श्री पारेख की नियुक्ति शेयरधारकों के अनुमान और नियामकों की मंजूरी पर निर्भर करता है। अंतरिम प्रबंध निदेशक एवं सीईओ यू बी प्रवीण राव को मुख्य परिचालन अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक बनाने की घोषणा की गयी है। उनका यह कार्यकाल दो जनवरी 2018 से शुरू होगा। वह 17 अगस्त 2022 तक कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक रहेंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



