पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई जबकि दो दिन के विराम के बाद डीजल की कीमत में भी कटौती की गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे जबकि कोलकाता में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौैती की गई है।
डीजल के दाम दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और मुंबई में तीन पैसे जबकि चेन्नई में दो पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.65 रुपये, 75.37 रुपये, 78.33 रुपये और 75 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.75 रुपये, 68.16 रुपये, 68.96 रुपये और 69.50 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



