महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की जेब पर एक और बोझ बढ़ गया है। दिल्ली और दूसरे शहरों में डीजल का दाम अब तक के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह पेट्रोल-डीज़ल के दामों में इजाफा हुआ, जो लोगों की चिंता बढ़ा सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। डीज़ल की क़ीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। अगर दिल्ली की बात करें तो पिछले एक महीने में पेट्रोल 2.05 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 2.18 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस साल में अब तक डीज़ल की क़ीमत में प्रति लीटर 10 रुपये से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के मुक़ाबले रुपये के धड़ाम होने और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत बढ़ना, पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत में बढ़ोतरी की वजह बताई जा रही है।
Correction: Price of petrol in Mumbai at Rs 85.93/litre (increase* by Rs 0.21/litre) and price of Diesel at Rs 74.54/litre (increase* by Rs 0.30/litre). https://t.co/COgLzE14BV
— ANI (@ANI) August 31, 2018
सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है। मुंबई में डीजल 19 पैसे बढ़कर 74.24 प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई में भी यह 86 का आंकड़ा पार करने के करीब है. यहां पेट्रोल के लिए लोगों को 85.72 प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है।
डीज़ल के दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। आम आदमी पर सबसे ज़्यादा असर डीज़लों की क़ीमतों के बढ़ने का पड़ता है। माल ढुलाई महंगी हो जाती है तो हर चीज़ के दाम बढ़ जाते हैं। किसानों के लिए तो ये दोहरी मार होती है। उनके लिए तो खेती की लागत भी बढ़ जाती है।


Download Android App
Download iOS App




