16 May 2026 Fuel Price Update: आपके शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल-CNG?

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: भारत में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल कंपनियों ने 2022 के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम पहली बार बढ़ा दिए हैं। हालांकि, आज शनिवार कोतेल की कीमतें कल के जैसा ही हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर की के भाव से बिक रहा है।

Petrol Diesel Price Today: क्यों बढ़ाना पड़ा पेट्रोल और डीजल का रेट? (Why petrol diesel prices raised)

बता दें कि ईरान-अमेरिका जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग दो माह से बंद है। मालूम हो कि दुनिया की जरूरत का 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। मौजूदा हालात के कारण से क्रूड ऑयल की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। जिस वजह से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा है। युद्ध शुरू होने से पहले, कच्चे तेल की कीमतें लगभग $70 प्रति बैरल के आस-पास थीं। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस भारी तेज़ी के कारण तेल विपणन कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा था। परिणामस्वरूप, हर कोई कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद करने लगा।

Petrol Diesel Price 16 May 2026: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम (टॉप 10 शहरों के रेट)

Petrol Diesel Price Today (CREDIT-SM)
शहर (हिंदी) City (English) पेट्रोल (₹/लीटर) Diesel (₹/लीटर)
दिल्ली Delhi 97.77 94.77
मुंबई Mumbai 103.50 106.68
नोएडा Noida 97.97 91.20
गुरुग्राम Gurugram 98.42 90.89
पटना Patna 109.06 95.10
जयपुर Jaipur 107.75 93.03
वाराणसी Varanasi 97.74 91.03
लखनऊ Lucknow 97.39 90.69
कानपुर शहरी Kanpur Urban 97.23 90.52
प्रयागराज Prayagraj 98.39 91.66
गोरखपुर Gorakhpur 96.83 91.10
मेरठ Meerut 97.27 90.55
अलीगढ़ Aligarh 97.59 90.84
आगरा Agra 97.19 90.42

CNG Price Today: देखें CNG के ताजा दाम (टॉप 10 शहरों के रेट)

CNG Price Today (CREDIT-SM)
राज्य (हिंदी) State (English) CNG कीमत (₹/किग्रा) Changes (₹)
आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh 95.75 0.00
दिल्ली Delhi 100.90 0.00
गुजरात Gujarat 81.29 0.00
हरियाणा Haryana 85.21 0.00
कर्नाटक Karnataka 87.50 0.00
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh 93.85 0.00
महाराष्ट्र Maharashtra 85.11 0.00
पंजाब Punjab 79.00 0.00
राजस्थान Rajasthan 87.58 0.00
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh 0.00

Also Read: UP Thunderstorm: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 111 लोगों की मौत, सीएम योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।