मुंबई : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार जल्द ही पेट्रोल में 15% मेथेनॉल मिलाने की नीति जारी करेगी। इससे पेट्रोल को सस्ता करने और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी। मनीकंट्रोल और फ्री प्रेस जर्नल के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि संसद के आगामी सत्र में, मैं पेट्रोल में 15% मेथेनॉल मिलाने की नीति की घोषणा करुंगा।
उन्होंने कहा कि मेथेनॉल कोयला से बनाया जा सकता है और इसकी लागत 22 रुपये प्रति लीटर होती है, जबकि पेट्रोल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर पड़ती है। चीन इसी को 17 रुपये प्रति लीटर की लागत में निर्मित कर रहा है। गड़करी ने कहा, इससे लागत कम होगी, प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के आसपास लगी दीपक फर्टिलाइजर्स और राष्ट्रीय रसायन एंड फर्टिलाइजर्स जैसे कारखाने मेथेनॉल का उत्पादन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा वोल्वो ने ऐसे इंजन वाली बस का निर्माण किया है जो मेथेनॉल पर चल सकती है। वह मुंबई में 25 ऐसी बसों को चलाने का प्रयास भी करेगा जिसमें स्थानीय मेथेनॉल का उपयोग इंधन के तौर पर किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि ऐथेनॉल का भी बड़े पैमाने पर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने अपनी मंत्रिमंडलीय सहयोगी पेट्रोलियम मंत्री को सुझाव भी दिया है कि वह 70,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेट्रोल रिफाइनरी स्थापित करने के मुकाबले ऐथेनॉल के उपयोग पर ध्यान दे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



