सिंडिकेट बैंक ने एमसीएलआर में की कटौती

Summary :

NULL

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक ने चुनिंदा परिक्वता अवधि वाले ऋण पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) 0.05 प्रतिशत तक कम कर दी है। बैंक ने आज जारी बयान में कहा कि एक दिन, एक महीने और तीन महीने की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर 0.05 प्रतिशत कम कर क्रमश: 7.95, 8 और 8.05 प्रतिशत कर दी है। उसने कहा कि नयी दरें 10 दिसंबर से प्रभावी होंगी।

हालांकि छह महीने तथा एक साल की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर को क्रमश: 8.25 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।आधार दर और बेंचमार्क प्रमुख ऋण ऋण दर को क्रमश: 9.5 प्रतिशत और 13.85 प्रतिशत पर कायम रखा गया है। उल्लेखनीय है कि बैंक मासिक आधार पर एमसीएलआर की समीक्षा करते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team