Railway Station: ट्रेनों में केटरिंग टेंडर और रेलवे प्लेटफॉर्म पर खान-पान से लेकर अन्य जरूरी सामान की शॉप खोलने के लिए रेलवे विभाग के समक्ष आवेदन करना होता है। आइए आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
Highlights
- हर कोई खोलना चाहता है अपनी दुकान
- रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलना बेस्ट है
- यहां जाने इसका पूरा प्रोसेस और डॉक्यूमेंट्स
भारतीय रेलवे हर दिन 13 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को चला रही है। देश में करीब 7,349 रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें 2 करोड़ से अधिक पैसेंजर्स रोज सफर करते हैं। ऐसे में इन स्टेशनों पर रोज आ रहे हजारों पैसेंजर्स से आप भी लाखों कमा सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर चाय-कॉफी, फूड स्टॉल या बुक स्टॉल जैसी दुकान खोल सकते हैं। इन रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ चाय-नाश्ता बेचकर आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ फिक्स प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
कहां करें आवेदन
ट्रेनों में केटरिंग टेंडर और रेलवे प्लेटफॉर्म पर खान-पान से लेकर अन्य जरूरी सामान की शॉप खोलने के लिए रेलवे विभाग के समक्ष आवेदन करना होता है। इसके लिए खास प्रोसेस होता है, जिसके तहत भारतीय रेलवे टेंडर जारी करके लाइसेंस जारी करता है। इस बारे में विभिन्न रेलवे मंडल और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है।
लोकेशन के हिसाब से किराया
रेलवे स्टेशन पर स्टोर खोलने की लागत, लोकेशन और दुकान की साइज पर निर्भर करती है। किसी बड़े रेलवे जंक्शन पर स्टोर ओपन करने की लागत अधिक होगी लेकिन छोटे रेलवे स्टेशन पर कम होगी। रेलवे शॉप की साइज और लोकेशन के हिसाब से फीस लेता है। आमतौर पर बुक स्टॉल, चाय-काफी स्टोर और फूड स्टॉल खोलने के लिए अनुमानित लागत करीब 40 हजार से 3 लाख तक हो सकती है। हालांकि, शहर और स्टेशन की लोकेशन के हिसाब से यह दरें अलग-अलग हो सकती है। भारतीय रेलवे प्लेटफॉर्म पर कई छोटे स्टॉल भी मुहैया कराता है जिसका किराया व लागत कम होती है।
ये जरूरी दस्तावेज चाहिए
भारतीय रेलवे में ऑनलाइन टिकट और खान-पान से संबंधित सेवाओं का संचालन IRCTC करता है। IRCTC की वेबसाइट पर भी कई सर्विसेज के लिए टेंडर ओपन होते हैं। आप यहां से भी टेंडर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह का स्टोर खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID कार्ड जैसे अहम दस्तावेज होना चाहिए। टेंडर की प्रोसेस, स्टोर का किराया और अन्य तमाम शर्तों के बारे में स्थानीय रेलवे मंडल की वेबसाइट या ऑफिस से जानकारी हासिल की जा सकती है।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App






