मुम्बई : पेट्रोलियम और दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार को 1.86 प्रतिशत की हुयी वृद्धि के बल यह 8 लाख बाजार पूंजीकरण (एमकैप) वाली देश की पहली कंपनी बन गयी। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 8,04,691.40 करोड़ रुपये पहुंचा है।
एमकैप के मामले में दूसरा स्थान आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस का है। कंपनी का एमकैप 7,79,287.34 करोड़ रुपये है। टीसीएस के शेयरों में 1.08 प्रतिशत की तेजी रही है। तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक है जिसका एमकैप 5,64,125। 60 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनीलीवर 3,83,551.46 करोड़ रुपये के एमकैप के साथ चौथे स्थान पर है।
रिलायंस ने टीसीएस को फिर पीछे छोड़ा
आईटीसी लिमिटेड 3,80,588.63 करोड़ रुपये के एमकैप के साथ पांचवें स्थान पर है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से एचडीएफसी, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक क्रमश: छठे, सातवें, आठवें, नवें और दसवें स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



