नई दिल्ली : फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत और जिंस की लागत बढ़ने की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। कंपनी ने कहा है कि वह जनवरी 2020 से अपने वाहनों की श्रृंखला की कीमतों में उल्लेखनीय इजाफा करेगी।
रेनो इंडिया ने बयान में कहा कि विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी भिन्न-भिन्न होगी। कंपनी फिलहाल शुरुआती स्तर (एंट्री लेवल) की छोटी कार क्विड से लेकर एसयूवी कैप्चर की बिक्री करती है।
इनकी कीमत दिल्ली शोरूम में 2.3 लाख रुपये से लेकर 12.99 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी, मर्सिडीज और टोयोटा जैसी कंपनियां पहले ही जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



