Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की गिरावट

Summary :

Rupee Vs Dollar: रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 83.34 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। बाद में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.31 पर कारोबार कर रहा था। रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार…

Rupee Vs Dollar: रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 83.34 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। बाद में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.31 पर कारोबार कर रहा था।

  • रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार
  • रुपये ने डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार किया
  • कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला

डॉलर के मुकाबले 83.29 पर बंद हुआ रुपया

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.29 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.38 पर कारोबार कर रहा था।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90% गिरा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 10.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News