1 अप्रैल से SBI के करोड़ों ग्राहकों को लगेगा झटका, इस काम के लगेंगे ज्यादा पैसे

Summary :

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को अगले सप्ताह से एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल सरकारी बैंक ने अपने विभिन्न डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया है। एसबीआई की इस एक सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए पहले के मुकाबले 75 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। नए चार्जेस 1 अप्रैल 2024 से ही लागू हो जाएंगे। एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को झटका SBI ने सालाना मेंटनेंस चार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया डेबिट कार्ड के मामले में एनुअल मेंटनेंस चार्ज में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी एनुअल मेंटनेंस…

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को अगले सप्ताह से एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल सरकारी बैंक ने अपने विभिन्न डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया है। एसबीआई की इस एक सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए पहले के मुकाबले 75 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। नए चार्जेस 1 अप्रैल 2024 से ही लागू हो जाएंगे।

  • एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को झटका
  • SBI ने सालाना मेंटनेंस चार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया
  • डेबिट कार्ड के मामले में एनुअल मेंटनेंस चार्ज में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी

एनुअल मेंटनेंस चार्ज में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी- SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न डेबिट कार्ड के मामले में एनुअल मेंटनेंस चार्ज में 75 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा रही है। डेबिट कार्ड के नए एनुअल मेंटनेंस चार्ज 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगे।

200 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा

एसबीआई के क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के मामले में अब ग्राहकों को मेंटनेंस चार्ज के रूप में 200 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। अभी यह चार्ज 125 रुपये प्लस जीएसटी है। इसी तरह युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माय कार्ड (इमेज कार्ड) के मामले में 175 रुपये के बजाय 250 रुपये का चार्ज लगेगा। एसबीआई प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर अब 250 रुपये की जगह 325 रुपये का चार्ज लगेगा। प्राइड और प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटनेंस चार्ज अब 350 रुपये से बढ़कर 425 रुपये हो जाएगा। सभी चार्ज पर अलग से जीएसटी लागू है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team