घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आरंभिक कारोबार के दौरान कारोबारी रुझान मंद बना हुआ था। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 14,500 के नीचे फिसला।
सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे पिछले सत्र से 232.57 अंकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 49,259.75 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 66.70 अंकों यानी 0.46 फीसदी टूटकर 14,498.15 पर बना हुआ था। मुनाफा वसूली के चलते शेयर बाजार में कारोबारी रुझान कमजोर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 59.49 अंकों की कमजोरी के साथ 49,432.83 पर खुला और 49,255.55 तक फिसला जबकि उपरी स्तर 49,487.86 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 14.80 अंकों की कमजोरी के साथ 14,550.05 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 14,489.30 तक फिसला जबकि इसका उपरी स्तर 14,562.80 रहा।


Download Android App
Download iOS App



