यूक्रेन और रूस की जारी लड़ाई पर न्यूक्लियर वार का खतरा मंडराने लगा है। इस खतरे के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई है। रूस-यूक्रेन संकट के बीच निवेशकों की कमजोर भावनाओं के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 870 अंक गिरकर 55,000 के स्तर से नीचे आ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 869.33 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,989.19 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 233.80 अंक या 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,424.60 पर आ गया। सेंसेक्स में पावरग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में थे।
यूक्रेन संकट से भारत के विकास के सामने खड़ी हुई चुनौती : वित्त मंत्री सीतारमण
इससे पहले शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,328.61 अंक या 2.44 प्रतिशत चढ़कर 55,858.52 पर बंद हुआ था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 410.45 अंक या 2.53 प्रतिशत बढ़कर 16,658.40 पर पहुंच गया था। ब्रेंट क्रूड वायदा पांच फीसदी की तेजी के साथ 99.61 डॉलर प्रति बैरल पर था।


Download Android App
Download iOS App



