पिछले हफ्ते NIFTY और sensex भरी गिरावट का सामना करना पड़ा था, जबकि लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में रहत देखने को मिली थी। इस दौरान sensex अंकों की बढ़त के साथ 63,782.80 और निफ्टी बढ़ोतरी के बाद 19,047.25 के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे बजाज फिनसर्व ने शुक्रवार को जारी कर दिए। बताया गया की नतीजों के मुताबिक, कंपनी की नेट इंटरेस्ट annual income 8641 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि इससे पहले,आए नतीजों में नेट इंटरेस्ट annual income 6767 करोड़ रुपये बताई गयी थी। बजाज फिनसर्व का तिमाही दर, दूसरी तिमाही में NPA 0.87 फीसदी से बढ़कर 0.91 फीसदी हो गया।
भारत ने आम निर्यात में हासिल की वृद्धि
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिक भारतीय आम बेचने में वृद्धि हासिल की। निर्यात किए गए आमों की संख्या बढ़ाने के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ काम किया और पिछले पांच महीनो में आम के निर्यात में बढ़ोतरी देखी गयीं। द्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल,पिछले साल के मुकाबले निर्यात में 19 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली।


Download Android App
Download iOS App






