वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, आईटीसी और एचयूएल जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 219.52 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 54,497.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 65.05 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 16,303.25 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,277.72 पर और निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 16,238.20 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 69.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत गिरकर 69.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



