घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंकों से ज्यादा फिसला, वहीं निफ्टी में भी 35 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 9.18 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 91.71 अंकों यानी 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 41,038.46 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.50 अंकों यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 12,115.65 पर बना हुआ था। इससे पहले कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला और 41,143.22 तक उछला, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स फिसलकर 41,009.66 पर आ गया। निफ्टी पिछले सत्र से महज 4.95 अंकों की नरमी के साथ 12,146.20 पर खुलने के बाद 12,147.40 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 12,112.15 तक आ गया।


Download Android App
Download iOS App



