शेयर बाजार एक ऐसी जगह है जहां निवेश करके लोग अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए मार्केट समझ होना बहुत जरुरी है। कई बार लोग बिना शेयर के बारे में जानकारी के निवेश कर देते हैं जिस कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस आर्टिकल में जानेंगे एक ऐसे शेयर के बारे में जो 8 रूपये से 2000 पर पहुंच गया है।
जब भी किसी अच्छे स्टॉक में निवेश किया जाता है तो शेयर बाजार के जानकार उसे लंबे समय तक होल्ड करने की सलाह देते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हासिल किया जा सके. ऐसे ही KEI Industries में निवेश करने वालों जिन निवेशकों ने इस स्टॉक (KEI Industries Share) को लंबे समय तक होल्ड करके रखा. उनको जोरदार रिटर्न हासिल हुआ। KEI Industries शेयर की कीमत 2013 में करीब 8 रूपये थी। वर्ष 2013 के अक्टूबर माह में इस शेयर का दाम 8.6 रुपये था। जिसमें 28,389 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। गुरुवार को यह स्टॉक 2450 रुपये पर बंद हुआ था
कभी 8 रुपये बिक रहा था ये स्टॉक
आज 2,000 रुपये पार जा चुका KEI Industries का शेयर कभी 8 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. साल 2013 के अक्टूबर महीने में इस शेयर का भाव 8.6 रुपये था. जिसमें 28,389 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. गुरुवार को यह स्टॉक 2450 रुपये पर बंद हुआ था।
शेयर का प्रदर्शन
पिछले एक महीने में KEI Industries के स्टॉक में भले ही गिरावट दर्ज हुई है. लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया. पिछले एक महीने में इसमें 4.55% का नेगेटिव रिटर्न दर्ज हुआ. पिछले छह महीने में यह स्टॉक 31.59% का रिटर्न दे चुका है। वहीँ पिछले एक साल 52 फीसदी का रिटर्न इस शेयर ने दिया है।
पांच साल में 586.55% चढ़ा शेयर
इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यह स्टॉक 68.70% का रिटर्न दे चुका है. पिछले एक साल में इसने निवेशकों को 52.20% का रिटर्न कमाकर दिया. पिछले पांच साल में यह स्टॉक निवेशकों को 586.55% का जोरदार रिटर्न दे चुका है. पिछले 52 सप्ताह का हाई 2,815.15 रुपये और लो 1,352.95 रुपये दर्ज हुआ.


Download Android App
Download iOS App



