नई दिल्ली: गत सप्ताह पिग व स्पंज आयरन के साथ-साथ पुरानी व मैल्टिंग स्क्रैप में भी 1500/2000 रुपए प्रति टन की तेजी आ गयी तथा बढ़े भाव में भी प्रचूर मात्रा में कम्पनियों को माल नहीं मिल पाया जिससे सरिया, एंगल, टी-आयरन आदि सभी तैयार मालों की शॉर्टेज बन जाने से 3000/3500 रुपए प्रति टन की तेजी आ गयी। एंगल में 1700/1800 रुपए बाजार बढ़ गये। अब बढ़े भाव में स्टॉक के माल निकालने चाहिए। आलोच्य सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पिग व स्पंज आयरन के भाव 18 से 20 प्रतिशत बढ़ गये। आयात पड़ता महंगा हो जाने से यहां मैल्टिंग व पुरानी स्क्रैप में भठ्ठियों की मांग बढ़ गयी, जिससे इसके भाव 1500/2000 रुपए प्रति टन बढ़ गये। यहां भी मैल्टिंग स्क्रैप 26500 रुपए जीएसटी अतिरिक्त बिक गया।
राउंड के भाव भी काफी तेज हो गये। दूसरी ओर पिछले छह महीने से लगातार मंदा चलने से फिनिश्ड गुड्ïस बनाने वाली कम्पनियों में माल नहीं था तथा अधिकतर कम्पनियों ने सरकारी व गैर-सरकारी उद्योग वाले क्षेत्रों को माल बेच दिया था जिससे 3500 रुपए के करीब उछलकर कामधेनु सरिया 12-एमएम का 37851 रुपए प्रति टन पर जा पहुंचा। केवीएस सरिया भी इसी साइज का 44600 रुपए एवं टीएमटी अम्बा 46000 रुपए बोला गया। इसके अलावा कैपिटल एंगल 1700 रुपए की बढ़त के साथ 43800/44700 रुपए साईजानुसार हो गये। टी-आयरन, गॉर्डर एवं चैनल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गयी।
यहां एक सप्ताह पूर्व कुछ सरिये की कीमतें कोष्ठक में तथा वर्तमान की कोष्ठïक के बाहर दर्शाई गई हैं ताकि अनुमान लगाया जा सके कि कीमतों का रुख किस प्रकार रहा (सभी कर अतिरिक्त) कामधेनु 8 एमएम (46100) 49621, 10 एमएम (45600) 48441, 12 एमएम (45200) 47851, 16 एमएम (45200) 47851, 20 एमएम (45200) 47851, 25 एमएम (45200) 47851, कामधेनु एसएस-10000 (दो का दम) (प्रति पीस) (8 एमएम) 258, (10) 394, (12) 559, (16) 994, (20) 1555, अम्बा शक्ति (एफई-500 डी) 8 एमएम (45900) 49200, 10 एमएम (45500) 48600, 12-16 एमएम (44500) 48000, 20 एमएम (44500) 48000, केवीएस 8 एमएम (42400) 45400, 10 एमएम (41900) 44900, 12-16 एमएम (41600) 46600, 20 एमएम (41600) 44600, टीएमटी अम्बा शक्ति 8 एमएम (43900) 47200, 10 एमएम (43500) 46600, 12-16 एमएम (42500) 46600, 20-25 एमएम (42500) 46600 एवं कैपिटल एंगल (50&5)(50&6) 43800, (40&5)(40&6) 44100, (35&5)(65&6) 44300, (32&3)(25&3) 44700 रुपए, प्रति टन रहे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



