चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी शियोमी ने अपना नया स्मार्टफोनमी ए1 आज यहां पेश किया। कंपनी ने वनप्लस और आईफोन के प्रीमियम खंड के हैंडसैट कोटक्कर देने के उद्देश्य के साथ यह फोन ऐसे समय में पेश किया है जबकि भारत में बिक्री केलिहाज से महत्वपूर्ण त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है और नया आईफोन भी आने वाला है।कंपनी ने मी ए1 की कीमत 14,999 रुपये रखी है।
महत्वपूर्ण यह भी है कि कंपनी का यह पहलाफोन है जो गूगल की कभी चर्चित रही एंड्रायडवन योजना के तहत पेश किया है यानी यह एंड्रायड ओएस पर चलेगा। मी ए1 को वैश्विक स्तर पर पेश करते हुए कंपनी के निदेशक उत्पाद प्रबंध डोनोवन संग ने यहां कहा कि कंपनी इस फोन को भारत व 12 अन्य एशियाई देशों के साथ साथ यूरोप, पश्चिम एशियाव अमेरिकी देशों में एक साथ पेश कर रही है।
1) यह फोन 12 सितंबर से आनलाइन व आफलाइनउपलब्ध होगा। इस तरह से इसमें प्रीबुकिंग या बुकिंग की कोई शर्त इसमें लागू नहीं होगी।
2) उन्होंने कहा कि 5.5 इंच डिस्प्ले वाले मी ए1 में फुल मेटल बाडी, 12-12 एमपी का डुअल कैमरा,4जीबी रैम, 64 जीबी रोम व 3080 एमएएच की बैटरी है।
3) यह काले, गोल्ड व रोज गोल्ड तीनरंग में उपलब्ध होगा।शियोमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने कहा कि कंपनी ने तीन साल में रिकार्ड 2.5करोड़ फोन बेचे हैं और वह भारतीय बाजार में 17 प्रतिशत भागीदारी के साथ दूसरा सबसेबड़ा ब्रांड है।
4) कंपनी ने आफलाइन खंड में अपनी उपस्थिति बढाने के लिए अगले दो साल में100 से अधिक ‘मीहोम ‘ स्टोर खोलने की योजना बनाई है। फिलहाल इस तरह के पांच स्टोरपरिचालन में हैं। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक है।


Download Android App
Download iOS App








