भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty में भारी गिरावट, जानें कैसा रहेगा बाजार

Summary :

Stock Market Today 30 April: अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी के चलते भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया है और कारोबार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 694 अंक या 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,801 और निफ्टी 210 अंक या 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,963 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 1000 से अधिक अंको तक टूट गया है और निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। Stock Market Today 30 April: ऑटो और पीएसयू बैंक में गिरावट शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का…

Stock Market Today 30 April: अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी के चलते भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया है और कारोबार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 694 अंक या 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,801 और निफ्टी 210 अंक या 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,963 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 1000 से अधिक अंको तक टूट गया है और निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Stock Market Today 30 April: ऑटो और पीएसयू बैंक में गिरावट

Stock Market Today 30 April
Stock Market Today 30 April (Source: Social Media)

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का कारण ऑटो और पीएसयू बैंक कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी एफएमसीजी के साथ करीब सभी Index लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में गिरावट देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,993 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 647 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,695 पर था।

आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, बीईएल, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे। केवल बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस गेनर्स थे।

Asians Markets: एशियाई बाजारों में गिरावट

Asians Markets
Asians Markets (Source: Social Media)

भारतीय बाजार के साथ ही एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता लाल निशान में थे, केवल शंघाई ही मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ। मुख्य सूचकांक डाओ में 0.57 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार ने पलटी चाल, लाल निशान में खुलने के बाद लौटी तेजी, जानें किस सेक्टर में हुआ नुकसान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।