कैबिनेट ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के तहत बुधवार को लग्जरी-SUV कारों पर लगने वाले सेस को 15 % से बढ़ाकर 25 % करने वाले ऑर्डिनेंस (अध्यादेश) को मंजूरी दे दी। इस संबंध में प्रपोजल जीएसटी काउंसिल की 9 सितंबर को होने वाली बैठक में रखा जाएगा। जिसके बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
ऐसे में मिड साइज, लार्ज और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की कीमतों में 1 से 3 लाख रुपए तक का इजाफा हो सकता है। काउंसिल ने 5 अगस्त को GST कॉम्पेन्सेशन कानून में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जिसमें मोटर व्हीकल्स पर लगने वाले सेस की सीमा को बढ़ाया जाना शामिल था। आपको बता दे कि इस तरह से अगर आप कोई लग्जरी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपको पहले की तुलना में अधिक महंगी पड़ेगी।
अभी तक लग्जरी गाड़ियों पर कुल टैक्स 43 फीसदी लगता था, जो सेस के 10 % बढ़ने के बाद 53 % हो जाएगा। सरकार की तरफ से GST लागू करने के बाद कुल चार स्लैब बनाए थे। जिसमें सबसे अधिक GST वाला स्लैब 28 % का था। अभी तक GST में लग्जरी गाड़ियों पर 28 % GST और उस पर 15 % सेस लगाने की व्यवस्था थी।
कैबिनेट द्वारा सेस 10 % बढ़ाने का मतलब है कि अब लग्जरी गाड़ियों पर 28 % GST के अलावा 25 % सेस लगेगा। इस तरह से लग्जरी गाड़ियों पर लगने वाला कुल टैक्स 53 % हो जाएगा। जीएसटी से सस्ती हो गई थीं गाड़ियां GST लागू होने की वजह से लग्जरी गाड़ियां सस्ती हो गई थीं। पहले इन लग्जरी गाड़ियों पर कुल 55 % का टैक्स लगता था लेकिन GST के बाद सेस लगने के बावजूद इन गाड़ियों पर 43 % टैक्स ही लग रहा था।
अभी भी टैक्स बढ़ने के बावजूद इन गाड़ियों पर 53 % टैक्स लगेगा । जो पहले की व्यवस्था के मुकाबले 2 % कम होगा। माना जा रहा है कि सेस बढ़ाने का यह फैसला इसलिए ही लिया गया, ताकि लग्जरी गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स को पहले की व्यस्था के आस-पास लाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App







