पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं, जानें आपके शहर में भाव

Summary :

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। रविवार को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रूपए प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रूपए प्रति लीटर पर रहा।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रूपए प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रूपए प्रति लीटर पर रहा। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.53 डॉलर प्रति बैरल घट कर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 94 सेंट की कम होकर 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
सितंबर के महीने में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। महीने की शुरुआत यानी 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। वहीं, 05 सितंबर को फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में 15-15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। इस तरह हफ्ते भर में पेट्रोल-डीजल 30-30 पैसे सस्ता हुआ है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: 
शहर का नाम   पेट्रोल (रुपये/लीटर)  (डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली             101.34                    88.77 
मुंबई               107.26                    96.19 
 चेन्नई            98.96                     93.26 
कोलकाता       101.62                   91.71

Desk Team