कॉमिक कॉन में पेश होगा वोडाफोन का सुपर जूजू

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया का सुपरहीरो सुपर जूजू इस साल के कॉमिक कॉन में शिरकत करेगा। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि वोडाफोन इण्डिया का सुपर जूजू कॉमिक सुपरहीरो के इस सालाना सम्मेलन में पेश होने वाला पहला कॉरपोरेट मैस्कट होगा।

 कंपनी के कारोबार प्रमुख (दिल्ली-एनसीआर ) आलोक वर्मा ने कहा, सुपर जूजू उपभोक्ताओं को डिजिटल दुनिया के साथ जोड़ रखने और उन्हें सशक्त बनाने की वोडाफोन की तत्परता को दर्शाता है। सबसे बड़ पॉप कल्चर फेस्टिवल के माध्यम से हम अपने डिजिटल सुपरहीरो को कॉमिक दुनिया के साथ जोड़ने जा रहे हैं, जो 2009 में अपने लॉन्च के बाद से हर किसी का पसंदीदा सुपरहीरो रहा है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Desk Team