कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य अगले साल जनवरी में बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन (बीजीबीएस) के दौरान अपनी नई आईटी नीति की घोषणा करेगा। उन्होंने इंफोकॉम 2017 को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम आगामी बीजीबीएस सम्मेलन में अपनी नई आईटी नीति की घोषणा करेंगे, जिसका जनवरी में आयोजन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य आईटी उद्योग को ज्यादा महत्व देने के लिए तैयार है और संपत्ति कर राहत व अन्य सब्सिडी मुहैया कराने की इच्छुक है।
वाम मोर्चा सरकार जिसने राज्य में 34 वर्षो तक शासन किया था, उसके द्वारा आईटी क्षेत्र को बढ़ावा नहीं देने को लेकर उपहास उड़ाते हुए बनर्जी ने कहा कि इससे, पहले राज्य सरकार इस खास क्षेत्र को बढ़ावा देने की इच्छुक नहीं थी। मैं नहीं जानती क्यों? लेकिन हमने इस बारे में सोचना शुरू किया है। आईटी कंपनियां अब यहां अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आईटी क्षेत्र के लिए पर्याप्त जगह मौजूद है, जिससे इस जगह का प्रयोग कर 2.6 लाख नौकरियां पैदा की जा सकती है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



