सैन फ्रांसिस्को : मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक छोड़ने की घोषणा की है। कोयुम ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह विंटेज कार एयर- कूल्ड पॉर्श का संग्रह, कारों पर काम और फ्रिस्बी खेलने जैसे रोचक कार्यों के लिए समय निकालना चाहते हैं। हालांकि अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने उपयोक्ताओं की जानकारियों की गोपनीयता को लेकर असहमति के कारण फेसबुक छोड़ा है।
वह फेसबुक के निदेशक मंडल से भी बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘लगभग एक दशक हो गये जब मैंने और ब्रायन (एक्टन) ने व्हाट्सऐप शुरू किया था। यह कई बेहतरीन लोगों के साथ एक शानदार सफर रहा। पर अब मेरे लिये समय आ गया है कि आगे बढ़ा जाए।’’ ब्रायन ने पिछले साल ही फेसबुक छोड़ दिया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



