पति बना दरिंदा, पत्नी का सिर मुंडवाया, चेहरे पर पोती कालिख, पिलाया पेशाब; पूरी घटना से मचा हड़कंप

Summary :

Chhattisgarh Woman Harassment Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आई एक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। कोरिया जिले के पंडोपारा इलाके में स्थित कटकोना गांव में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा कथित तौर पर किए गए बेरहम बर्ताव की चर्चा हर तरफ हो रही है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के कारण उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। अब यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन…

Chhattisgarh Woman Harassment Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आई एक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। कोरिया जिले के पंडोपारा इलाके में स्थित कटकोना गांव में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा कथित तौर पर किए गए बेरहम बर्ताव की चर्चा हर तरफ हो रही है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के कारण उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। अब यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने पीड़ित के लिए न्याय की मांग की है।

चरित्र पर शक के बाद की गई प्रताड़ना

(credit-sm)

पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसका सिर मुंडवा दिया। आरोप है कि सबके सामने बेइज्जत करने के लिए उसके चेहरे पर कालिख भी पोती गई। इसके अलावा, महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। गांव में उसे बेइज्जत करने की कोशिशें की गईं, जिससे वह गहरे सदमे में चली गई। यह मामला domestic violence case Chhattisgarh के रूप में भी देखा जा रहा है।

बच्चों के सामने हुई शर्मनाक घटना

बता दें कि सबसे दुखद बात यह थी कि घटना के समय महिला के चार बच्चे भी वहीं मौजूद थे। बताया जाता है कि महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं, और उन सभी ने अपनी मां के साथ हुई पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा था और कई बार उसकी जान को खतरा भी हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भी आक्रोश है। Korea district news में यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी एक सरकारी विभाग में ड्राइवर का काम करता है। इस आदमी ने 2006 में लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ समय से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। अपनी सफाई में पति ने पत्नी पर दूसरे पुरुषों के साथ अफेयर का आरोप लगाया है, जबकि महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल Katkona village incident और husband arrested Surajpur से जुड़े इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।