पंजाब में एक सनसनीखेज खबर सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई है।
बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की उनके घर में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान इकबाल सिंह (55), पत्नी लखविंदर कौर (53) और भाभी सीता कौर (60) के रूप में हुई है।
एक अधिकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार के साथ 20 साल से काम कर रहे घरेलू सहायक ने कहा कि हमलावरों ने उसका अपहरण कर लिया और पिटाई करने के बाद सतलुज नदी में फेंक दिया। हालांकि, वह बच गया और घर लौट आया। वो अस्पताल में भर्ती है।


Download Android App
Download iOS App




