नई दिल्ली : भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। शिष्टमंडल में गोयल के साथ सांसद प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, विधायक ओम प्रकाश, स्थायी समिति उत्तरी नगर निगम के चेयरमैन जय प्रकाश, संयोजक मदन खत्री भी मौजूद थे।
वहीं डीडीए के उपाध्यक्ष तरुण कपूर, दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ निखिल कुमार, उत्तरी दिल्ली नगर निगमायुक्त वर्षा जोशी एवं रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटी से अतिरिक्त रजिस्ट्रार रंजीत सिंह उपस्थित थे। गोयल ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी का जो आंदोलन चल रहा था, उसको बड़ी सफलता मिली है। 14 जुलाई रविवार को पहली बार ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी का महासम्मेलन तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा श्याम जाजू एवं सांसद आरके सिन्हा उपस्थित रहेंगे।
शीघ्र ही ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के रिडवलपमेंट के बारे में डीडीए दिशानिर्देश जारी करेगी, तब इससे 1200 सोसाइटी में जो लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और इनके नए फ्लैट बड़े होंगे तथा सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोसाइटी के रिडवलपमेंट के लिए डीडीए के उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



