दिल्ली में शनिवार को विधान सभा चुनाव के लिए मतदान की शुरूआत कुछ धीमी रही और शुरुआत के दो घंटे (10 बजे तक) तक 4.33 फीसदी मतदान हुआ।
दिल्ली में सुबह हल्की ठंड होने के कारण मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या कम देखी गयी। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल, मुख्य सचिव विजय कुमार देव, पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा कई अन्य नेताओं ने मतदान किया।
विदेश मंत्री जयशंकर ने तुगलक क्रिसेंट के एनडीएमसी स्कूल में वोट डाला। श्री केजरीवाल ने सिविल लांइस इलाके में मतदान किया। श्री देव ने भी मतदान कर अपने मताधिकार को इस्तेमाल किया और पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने निर्माण भवन के पास मतदान केन्द, में वोट डाला।
इस दौरान दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक दूल्हे ने विवाह समारोह में जाने से पहले मतदान किया। राजधानी के यमुना विहार सहित अन्य कई इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। शाहीन बाग में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है और वहां इसके लिए कड़ सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



