लड़की के चक्कर में युवक के पैर में मारी गोली, दोनों हाथों व जांघ पर मारे चाकू

Summary :

Delhi Crime News : रोहिणी जिले की प्रेम नगर थाना पुलिस ने गोलीबारी और चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बसर और हुसैन के रुप में हुई है। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की बेरेटा पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि 22 जुलाई को पीसीआर कॉल मिली थी कि इंद्र एन्क्लेव फेज-2 में एक युवक को गोली मारने के साथ चाकुओं से हमला किया…

Delhi Crime News : रोहिणी जिले की प्रेम नगर थाना पुलिस ने गोलीबारी और चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बसर और हुसैन के रुप में हुई है। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की बेरेटा पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि 22 जुलाई को पीसीआर कॉल मिली थी कि इंद्र एन्क्लेव फेज-2 में एक युवक को गोली मारने के साथ चाकुओं से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही एएसआई सुनील मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में घायल की पहचान अंकित पाठक (19) के रूप में हुई। मेडिकल जांच में उसके दाहिने पैर में गोली लगने तथा दोनों हाथों और जांघ पर चाकू के गहरे घाव मिले।

घायल ने पुलिस को बताया कि चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। उसने हमलावरों में बसर और हुसैन की पहचान की। आरोप है कि बसर ने गोली चलाई, जबकि उसके साथियों ने चाकुओं से हमला किया। घायल के बयान के आधार पर प्रेम नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने हुसैन और बसर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। हुसैन के खिलाफ हत्या सहित दो मामले दर्ज हैं, जबकि बसर पहले आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले की वजह एक युवती को लेकर पुराना व्यक्तिगत विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही बरामद हथियार के स्रोत, वारदात की पूरी साजिश और सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है।

Sumant Chaudhary